फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Work of immense ID of students is slow

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों की अपार आईडी का काम सुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Work of immense ID of students is slow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शैक्षणिक सत्र समाप्त होने में कुछ दिन बाकी है। इस माह से बोर्ड की और मार्च में सभी कक्षाओं की परीक्षाएं होने वाली है। परंतु अभी तक सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बन पाई। तीन महीने से तमाम अधिकारी व शिक्षक इस काम में जुटे हुए हैं, बावजूद इसके यह पूरा नहीं हो पाया है। जिले में अभी तक अपार आईडी का मात्र 74 फीसदी काम हो पाया है। अभी 26 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनना बाकी है। इस दौरान सबसे कम काम जगाधरी खंड में हुआ है। जगाधरी खंड में अभी 31 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाना शेष है।
जबकि सबसे ज्यादा आईडी बनाने में साढ़ौर खंड आगे है। साढौरा खंड में 82 प्रतिशत काम हो चुका है और मात्र 18 प्रतिशत शेष है। परीक्षा के दिनों में शिक्षक अपार आईडी बनाने में व्यस्त हैं, ऐसे में इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। यही नहीं सरकारी की तरह निजी स्कूल भी अपार आईडी बनाने में पीछे हैं। चूंकि निजी स्कूल व संस्थान इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में विभाग की ओर निजी स्कूलों को जल्द काम पूरा करने के आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि इस माह के अंत में हरियाणा बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। यदि परीक्षा से पहले काम पूरा नहीं हुआ तो कई विद्यार्थी इससे वंचित रह जाएंगे। चूंकि 12वीं की परीक्षा के बाद विद्यार्थी स्कूल छोड़ जाएंगे। जिले में कुल 246406 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जानी है।
विज्ञापन

जिले में बनी 1.82 लाख विद्यार्थियों की आईडी



सरकार की योजना के अनुसार विद्यार्थियों की एक यूनिक आईडी बनाई जा रही है। जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों के पहली से 12वीं के विद्यार्थियों की यह आईडी बनाई जा रही है। जिले के सभी स्कूलों में कुल 246406 विद्यार्थी हैं। जिसमें से अभी 182358 विद्यार्थियाें की आईडी जनरेट हो पाई है। जबकि अभी 64048 विद्यार्थियों की आईडी बनाई जानी है। आईडी जनरेट करने में जिले का औसत 74.01 प्रतिशत है और 25.99 प्रतिशत आईडी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में खंड बार बनी आई का ब्योरा

खंड कुल आईडी शेष
जगाधरी 126301 87253 30.77
बिलासपुर 29631 22616 23.67
छछरौली 37776 29863 20.35
रादौर 20509 16315 20.45
सरस्वतीनगर 18672 14999 19.67
साढौरा 13787 11312 17.95
यह है अपार आईडी योजना
शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्टर (अपार) आईडी बनाई जा रही है। इस आईडी में विद्यार्थी की पहली से 12वीं कक्षा तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों व प्रमाण पत्र की जानकारी मिलेगी। इसके लिए विद्यार्थियों को 12 अंक का यूनिक नंबर दिया जाएगा। जिसके बाद एक क्लिक पर देशभर में कहीं भी विद्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता सत्यापित की जा सकती है। वहीं, इससे फर्जी प्रमाण पत्र इत्यादि बनने की संभावनाओं को भी कम किया जा सकता है। इसके अलावा मार्कशीट व अन्य दस्तावेज खो जाने पर चिंता नहीं होगी। डिजिटल लॉकर में यह दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे।


सभी स्कूलों में अपार आईडी का काम लगातार जारी है। सभी सरकारी व निजी स्कूलों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 74 प्रतिशत आईडी जनरेट की जा चुकी हैं। अनुमानित एक सप्ताह में काम पूरा कर लिया जाएगा। - डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला परियोजना सह-समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed