फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Won nine gold and four silver medals in Karate

Yamuna Nagar News: कराटे में जीते नौ स्वर्ण और चार रजत पदक

Mon, 07 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Won nine gold and four silver medals in Karate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अंबाला पुलिस डीएवी में क्लस्टर लेवल पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जगाधरी डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों ने कराटे टूर्नामेंट में स्वर्ण व रजत पदक तथा ट्रॉफी जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
अंडर-14 लड़कियों की प्रतियोगिता में शुभता, मयन व झलक ने स्वर्ण पदक तथा सानवी व सरीन ने रजत पदक जीता। लड़कों में वत्सल ने स्वर्ण पदक तथा प्रथम ने रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं अंडर -17 में नैंसी, मन्नत व तमन्ना ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी तरह डीएवी जोनल लेवल की प्रतियोगिताएं फरीदाबाद में आयोजित की गई, जिसमें अंडर-14 में सरीन ने स्वर्ण पदक तथा झलक व मयन ने कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-17 में नैंसी ने स्वर्ण पदक तथा तमन्ना ने रजत पदक जीतकर शानदार जीत हासिल की।नैंसी ने राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की है। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रों को वह सभी आवश्यक सुविधाएं व प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed