फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Won 27 gold, 33 silver, and 16 bronze medals in the games

Yamuna Nagar News: खेलों में जीते 27 स्वर्ण, 33 रजत और 16 कांस्य पदक

Sat, 25 Jul 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Won 27 gold, 33 silver, and 16 bronze medals in the games
प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कोच व शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। डीएवी क्लस्टर खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 27 स्वर्ण, 33 रजत और 16 कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राचार्य रमन कुमार शर्मा ने बताया कि डीएवी क्लस्टर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हरियाणा के विभिन्न जिलों में किया गया था, जिसमें कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिले के करीब दस विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
विज्ञापन

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में विनीत, हृदयांश, हर्षित, आरव, पार्थ सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि अंडर-17 वर्ग में कांस्य और टीम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए। यमुनानगर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चेतन, जयंत, पुष्कर, कृष्णा, सिद्धार्थ, उस्मान, नवदीप, परमवीर, वैदिक, प्रत्यय, पर्व सहित खिलाड़ियों ने अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं शगुन, गुंजन, आरवी, तविषा, वेदांशी और साक्षी की टीमों ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राघेश, लवप्रीत, रवीश, आद्रिका, भार्वी, एलिस, प्रमजोत, दीक्षांत, समर, कृष्णा, लविश सहित अनेक खिलाड़ियों ने पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय पहुंचने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

प्राचार्य रमन कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम है। उन्होंने प्रशिक्षकों गौरव धीमान, अमिता और मुकेश के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि विद्यालय के एथलीट आगामी डीएवी नेशनल गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed