फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women will get loans to start self-employment

Yamuna Nagar News: महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए मिलेगा ऋण

Tue, 17 Mar 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Women will get loans to start self-employment
यमुनानगर। मातृशक्ति उद्यमिता योजना के माध्यम से महिलाओं को अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों के जरिए पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन ने चालू वित्त वर्ष के दौरान यमुनानगर जिले में 48 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ये जानकारी डीसी प्रीति ने दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये तक है। इसके अलावा आवेदक पहले लिए गए किसी बैंक ऋण की डिफॉल्टर न हो। वहीं, हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक किरणबाला ने बताया कि योजना के तहत डेयरी, ऑटो रिक्शा, छोटा सामान ढोने वाले वाहन, थ्री-व्हीलर, सिलाई-कढ़ाई, किराना, मनियारी, रेडीमेड गारमेंट, कपड़ों की दुकान, बुटीक और जनरल स्टोर जैसे कई छोटे व्यवसायों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed