{"_id":"6aa457d14382bb1ee40c57ed","slug":"10-foot-high-iron-angles-installed-on-the-barrage-bridge-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162744-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बैराज पुल पर 10 फीट ऊंचे लोहे के एंगल लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बैराज पुल पर 10 फीट ऊंचे लोहे के एंगल लगाए
Sat, 12 Sep 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज के पुल पर लगाया गया लोहे का एंगल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। हथिनीकुंड बैराज पर भारी वाहनों की आवाजाही पर एक बार फिर रोक लगा दी गई है। सिंचाई विभाग ने बैराज के दोनों ओर करीब 10 फीट ऊंचाई वाले लोहे के भारी एंगल लगा दिए हैं। इनके कारण निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाले ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन अब बैराज से होकर नहीं गुजर सकेंगे। हालांकि कार, छोटे और हल्के वाहनों के साथ स्कूल बसों के आवागमन पर रोक नहीं लगाई गई है।
बैराज पर भारी वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा मामला अमर उजाला ने एक दिन पहले प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर सिंचाई विभाग ने बैराज के दोनों तरफ लोहे के एंगल लगाकर भारी वाहनों का रास्ता बंद कर दिया।
सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन रंगा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद बैराज के दोनों ओर भारी लोहे के एंगल लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाले वाहनों को बैराज से गुजरने से रोकना है। उन्होंने बताया कि हल्के वाहनों और स्कूल बसों के आवागमन पर रोक नहीं लगाई गई है। निर्धारित ऊंचाई में आने वाले वाहन पहले की तरह बैराज से होकर गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
पहले भी बंद किया जा चुका है रास्ता
हथिनीकुंड बैराज पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सिंचाई विभाग की ओर से बैराज के रास्ते पर भारी वाहनों का आवागमन बंद किया जा चुका है। बाद में रास्ता खोल दिए जाने के बाद ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई थी।