फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SVPS team won the cricket tournament

Yamuna Nagar News: एसवीपीएस की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Sat, 12 Sep 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
SVPS team won the cricket tournament
प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कोच व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल (एसवीपीएस) कैंप की टीम ने जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों को कड़ी चुनौती दी।
प्राचार्या पूजा बख्शी ने बताया कि टीम की बेहतर रणनीति, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से यह सफलता मिली। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने जोश के साथ खेल का प्रदर्शन किया। दसवीं के उज्ज्वल ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय निदेशक विकास कांबोज और मेघा कांबोज ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व टीम भावना का विकास करते हैं। प्राचार्या ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed