फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women will become self-reliant by producing scrubs

Yamuna Nagar News: स्क्रब का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

Wed, 10 Jun 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women will become self-reliant by producing scrubs
महिलाओं को स्क्रब मशीन के बारे में जानकारी देतीं संगठन की पदा​धिकारी। स्वयं - फोटो : मनीष शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में पहल की गई है। अग्रवाल महिला सभा जिला यमुनानगर की ओर से कैंप क्षेत्र की महिलाओं को वाशिंग स्क्रब बनाने की मशीन उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही महिलाओं का एक स्वयं सहायता समूह अहिल्याबाई है। इस पहल से महिलाएं घर के पास ही रोजगार से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान देंगी।
संस्था की प्रधान मनीषा अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को केवल मशीन ही नहीं बल्कि स्क्रब तैयार करने के लिए आवश्यक कच्चा माल भी उपलब्ध कराया गया है। शुरुआती चरण में संस्था की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि महिलाएं उत्पादन कार्य को आसानी से शुरू कर सकें। आगे चलकर समूह की महिलाएं स्क्रब तैयार करेंगी और बाजार में इसकी बिक्री भी करेंगी।
विज्ञापन

महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने और बिक्री बढ़ाने में भी संस्था सहयोग करेगी। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए ग्राहक तलाशने में कठिनाई नहीं होगी और उन्हें नियमित आय का स्रोत मिल सकेगा। इस तरह की गतिविधियां महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की प्रधान कविता के निवास स्थान पर मशीन स्थापित की गई है, जहां से उत्पादन कार्य शुरू किया गया। समूह से जुड़ी महिलाएं मिलकर स्क्रब तैयार करेंगी और उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देंगी, ताकि बाजार में उत्पाद की अच्छी पहचान बन सके। उपस्थित महिलाओं ने भी इस पहल का स्वागत किया है।

महिलाओं का कहना है उन्हें रोजगार का एक नया माध्यम मिलेगा और वे घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी परिवार का सहयोग कर सकेंगी। इस अवसर पर पूनम गर्ग, अनुपमा अग्रवाल, नीतू सिंघल, कविता अग्रवाल, रजनी गुप्ता, दिव्या सिंघल, मनीषा उज्ज्वल अग्रवाल, अपेक्षा गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed