फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women took out the procession with urns on their heads

Yamuna Nagar News: महिलाओं ने सिर पर कलश रख निकाली यात्रा

Sun, 14 Jul 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Women took out the procession with urns on their heads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। श्री खेड़ा मंदिर व्यास सरोवर कल्याण समिति व समस्त कस्बावासियों के सहयोग से श्री खेड़ा मंदिर प्रांगण में श्री नर्मेदेश्वर शिवलिंग व शिव परिवार मूर्ति स्थापना ये पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य विधि विधान से शुरू किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप से सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना,राज मेहंदीरत्ता व उषा मेहंदीरत्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अनिल कक्कड़ ने की। प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पंडित संजीव शास्त्री, पंडित राजेश शर्मा ने विधि विधान व मंत्रों उच्चारण के साथ संपन्न करवाया। प्राण प्रतिष्ठा के साथ महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा खेड़ा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए विभिन्न गलियों से होकर मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। समिति प्रधान अनिल कक्कड़, राकेश बेदी, रणजीत सैनी, सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना, अशोक गर्ग, रवि भूषण, अशोक धीमान सहित समिति के सदस्य केसरिया ध्वज लिए आगे-आगे चल रहे थे। कलश यात्रा में पीतांबर वस्त्र धारण किए महिलाएं व पुरुष मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे। जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु प्रभु के नाम का सिमरन कर झूमते दिखे। प्रधान अनिल कक्कड़ ने कहा कि भगवान शिव की पूजा करने व शिवलिंग को जलाभिषेक करने से जाने अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। पंडित संजीव शास्त्री ने बताया कि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पांच दिन चलेगी। प्रतिदिन सुबह से शाम तक पूजन का कार्य किया जाएगा। पहले दिन गणेश नवग्रह आदि का पूजन करने के बाद मूर्तियों का जल में निवास किया गया।

दूसरे दिन मूर्तियों का ध्रीतादिवास, तीसरे दिन अन्नादिवास एवं पुष्पाधिवास, चौथे दिन वस्त्रादिवास, फलाधिवास एवं शाम के समय श्यादिवास, पांचवें दिन पूजन कर, हवन यज्ञ के पश्चात मूर्ति की स्थापना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रवि भूषण, अशोक गर्ग, राकेश बेदी, अमित, रणजीत सैनी, प्रवीन गोयल, रविंद्र गोयल, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed