{"_id":"696e8b3a562af9d4f40554d2","slug":"women-staged-a-protest-with-banners-and-flex-signs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150140-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिलाओं ने बैनर-फ्लेक्स के साथ किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिलाओं ने बैनर-फ्लेक्स के साथ किया रोष प्रदर्शन
Tue, 20 Jan 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
आजाद नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले के वार्ड नंबर 10 स्थित आजाद नगर में सोमवार को बदहाल सफाई व्यवस्था और सीवरेज समस्या के विरोध में महिलाओं व स्थानीय वार्डवासियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। लंबे समय से अनदेखी झेल रहे लोगों ने हाथों में फ्लेक्स बोर्ड और बैनर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान वार्डवासियों ने नेताओं की तस्वीरें लगाकर उन्हें गुमशुदा बताया और कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि अब इलाके की सुध लेने तक नहीं आ रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि आजाद नगर में लंबे समय से अव्यवस्था का माहौल है। सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे हर समय बदबू फैलती रहती है।
नालियां ओवरफ्लो हो चुकी हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि वार्ड पार्षद आज तक उनके इलाके में देखने तक नहीं आई हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
नगर निगम में शिकायत दर्ज कराने पर केवल आश्वासन मिलते हैं। जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया जाता। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नालियों की सफाई, सड़कों से गंदा पानी निकालने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
महिलाओं ने मांग की कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि कॉलोनीवासियों को राहत मिल सके। उधर, मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि किसी भी सूरत में वार्ड के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उनकी समस्या को हर हाल में दुरुस्त कराया जाएगा।