{"_id":"6ae645e527e1c9c1bd0f5e4c","slug":"women-shopped-for-ahoi-ashtami-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165478-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अहोई अष्टमी के लिए महिलाओं ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अहोई अष्टमी के लिए महिलाओं ने की खरीदारी
Sun, 01 Nov 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी के बर्तन की खरीदारी करती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अहोई अष्टमी का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। ऐसे में पूर्व संध्या पर लोग इसकी तैयारियों में व्यस्त नजर आए। बाजार में पूजन सामग्री, सजावट के सामान, व्रत का सामान, फल, मिठाइयों की दुकानें सजी रहीं। खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
अहोई अष्टमी को लेकर व्रत, पूजन के साथ कपड़ों की दुकान, रेडिमेड गारमेंट, साड़ी शॉप इत्यादि पर भी भीड़ रही। शहर के पुराना रादौर रोड, न्यू मार्केट, आनंद मार्केट, पेपर मिल गेट, छोटी लाइन, खेड़ा मोहल्ला, मीराबाई बाजार, जीएनजी कॉलेज रोड, डीएवी कॉलेज रोड, आजाद नगर, मॉडल टाउन, जगाधरी छोटी लाइन, दुर्गा गार्डन, देवीभवन बाजार, पत्थरों वाला बाजार सहित तमाम स्थानों पर दुकानदारों ने पूजा सामग्री, दीये, अहोई माता की तस्वीरें, मटके, नई साड़ियां और सजावट सामानों की दुकानें सजी रहीं। फल और मिठाइयों की दुकानों पर भी भीड़ रही।
व्रत रखने के लिए उत्साह
दुकानदार प्रेम कुमार, सौरभ ने बताया कि करवाचौथ के बाद महिलाएं अहोई अष्टमी व्रत एवं पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं। पूजा के लिए अहोई माता की तस्वीरें, चुनरी और दीपदान के सामान की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। दुकानदार रोबिन, गगन ने बताया कि अहोई अष्टमी पर खासतौर से सोनपापड़ी, बर्फी, बूंदी लड्डू, बेसन लड्डू व बर्फी, पेठा इत्यादि की ज्यादा मांग है। इसके अलावा बाजार में कलश और दीयों की खूब खरीदारी हो रही है।