फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women Raped for five days

महिला को लिफ्ट देकर अज्ञात स्थान पर ले जाकर पांच दिन तक दुष्कर्म

Tue, 14 Jul 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Tue, 14 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बाइक सवार युवक महिला को लिफ्ट देकर सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि यहां युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम तक आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त से बाहर था।


बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी 33 वर्षीय महिला ने बताया कि पांच जुलाई को वह किसी काम से पैदल रणजीतपुर जा रही थी। तभी पीछे से उसके गांव का ही सद्दाम बाइक पर आया। आरोपी युवक ने उसे रणजीतपुर जाने की बात कहकर अपनी बाइक पर लिफ्ट दे दी। लेकिन वह उसे रणजीतपुर न ले जाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। आरोप है कि यहां युवक ने उसके साथ पांच दिन तक जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दस जुलाई को आरोपी युवक उसे नारायणगढ़ बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गया। जैसे कैसे वह अपने घर पर पहुंची और अपने पति को आपबीती सुनाई। उसका पति उसे रणजीतपुर पुलिस चौकी लेकर पहुंचा। जहां उन्होंने इसकी शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रणजीतपुर चौकी प्रभारी शमेशर सिंह ने बताया कि दो टीमों को गठन किया जा चुका है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed