फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women on target of snatchers, two women snatch purses in a span of one kilometer

झपटमारों के निशाने पर महिलाएं, एक किलोमीटर के अंतराल में दो महिलाओं के झपटे पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Women on target of snatchers, two women snatch purses in a span of one kilometer
यमुनानगर। शहर की महिलाएं झपटमारों के निशाने पर हैं। सड़कों पर महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। झपटमार शहर के सबसे व्यस्त मार्गों पर भी महिलाओं से झपटमारी कर उनके पर्स, सोने की चेन, कानों की बालियां व मोबाइल झपट रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो बीते 15 दिन में झपटमारी की आठ वारदात हो चुकी है। इसी कड़ी में झपटमारों ने गोविंदपुरी रोड पर एक किलोमीटर के अंतराल पर दो महिलाओं से झपटमारी की। 12 घंटे के भीतर हुई इन वारदात में बदमाश दोनों महिलाओं के पर्स छीन ले गए। एक महिला के पर्स में 15 हजार रुपये, कानों की बालियां, एटीएम और अन्य दस्तावेज थे, तो दूसरी महिला के पर्स में चार हजार रुपये व मोबाइल था। जांच अधिकारी एएसआई लाभ सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पहला केस
ब्यूटी पार्लर से लौट रही महिला का छीना पर्स
मॉर्डन कॉलोनी निवासी राजिंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने बेटे गुरबक्श व बेटी ज्योत्सना के साथ नाथ मोटर्स के पास ब्यूटी पार्लर में आए थी। शाम करीब आठ बजे के करीब वह तीनों स्कूटी पर सवार होकर ब्यूटी पार्लर से घर लौट रहे थे। स्कूटी उसका बेटा गुरबक्श चला रहा था, बीच में उसकी बेटी व पीछे वह बैठी थी। उसकी बेटी के हाथ में छोटा लेडीज पर्स था। जिसमें 15 हजार की नकदी, एक जोड़ी कानों की बालियां, बैंक ऑफ बड़ौदा का एक एटीएम कार्ड, अलमारी की चाबी व अन्य दस्तावेज थे। जैसे ही ताऊ देवी लाल मार्केट के सामने पहुंचे तो पीछे से बाइक पर एक युवक आया। उसने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आरोपी युवक ने उनकी स्कूटी के नजदीक आकर अपनी बाइक की गति को कम किया। इससे पहले वे कुछ समझ पाते युवक ने उसकी बेटी के हाथ से पर्स झपट लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरा केस
घरेलू कार्य से जा रही मां-बेटी से छीना पर्स
आजाद नगर निवासी गुरविन्द्र कौर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी स्कूटी पर घरेलू कार्य से प्रोफेसर कॉलोनी जा रही थी। उसके साथ उसकी बेटी मोहाली (पंजाब) के खरड़ निवासी राजिंद्र कौर भी थी। उसकी बेटी के हाथ में पर्स था। जिसमें चार हजार रुपये व एक मोबाइल था। गोविंदपुरी रोड पर जब वे डीएवी स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और पर्स झपटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed