फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women made aware of safe travel

Yamuna Nagar News: महिलाओं को सुरक्षित सफर के प्रति किया जागरूक

Thu, 08 Jan 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Women made aware of safe travel
जगाधरी। दुर्गा शक्ति टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत दुर्गा शक्ति टीम इंचार्ज उप निरीक्षक कुसुम रानी ने ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा की जानकारी दी। उन्हें सफर के दौरान बरतने वाली सावधानियों के बारे बताया।
विज्ञापन


दुर्गा शक्ति टीम ने शहर के प्रमुख ऑटो स्टैंडों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिला से संवाद किया और उन्हें बताया कि यदि ऑटो में सफर के दौरान कोई सहयात्री उन्हें असहज महसूस करवाता है। गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है, तो वे तुरंत इसकी शिकायत कर सकती हैं। इसके लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, 112 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क किया जा सकता है। जिले में चलने वाले सभी ऑटो चालक का नाम व मालिक का मोबाइल नंबर अंकित होता है, इससे किसी भी तरह की शिकायत की स्थिति में संबंधित व्यक्ति की पहचान कर पाना आसान हो जाता है। महिलाओं को सलाह दी गई कि वे ऑटो में बैठने से पहले इन जानकारियों को जरूर देख लें और सुरक्षित महसूस न होने पर वाहन को बदलने में संकोच न करें। इंचार्ज कुसुम रानी ने बताया कि ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा से महिलाएं अपने ऑटो ट्रिप की जानकारी अपने किसी करीबी के साथ साझा कर सकती हैं। इस दौरान दुर्गा शक्ति टीम ने महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश, हेल्पलाइन नंबर और ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा का उपयोग करने के तरीके बताए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed