फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women doing commendable work will be rewarded

Yamuna Nagar News: सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएं की जाएंगी पुरस्कृत

Wed, 17 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Women doing commendable work will be rewarded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए पहले आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए महिलाओं को 14 नवंबर तक आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में जमा करवाने होंगे। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मिक्षा रंगा ने दी।
उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51000 रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली एएनएम एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स, महिला खिलाड़ी, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी को 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुरस्कार के लिए पात्र अभ्यर्थी 14 नवम्बर 2025 तक अपने नामांकन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय यमुनानगर में जमा करवा सकती हैं जोकि जिला स्तरीय रिकमेंड कमेटी संस्तुति के साथ इन नामांकनों को जिला कार्यक्रम अधिकारी, निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग के हरियाणा के कार्यालय को 26 दिसंबर तक भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed