फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women completed their fast by offering prayers to the stars.

Yamuna Nagar News: महिलाओं ने तारों को अर्घ्य देकर पूर्ण किया व्रत

Tue, 14 Oct 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Women completed their fast by offering prayers to the stars.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कार्तिक माह के शुल्क पक्ष की अष्टमी पर महिलाओं ने संतान की दीर्घायु के लिए अहोई माता का व्रत किया। इस दौरान मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां पार्वती व भगवान शिव की आराधना कर बच्चों की खुशहाली का वरदान मांगा।
इसके अलावा घरों में महिलाओं ने अहोई माता की पूजा कर व्रत कथा सुनी। रात को तारामंडल के दर्शन के साथ अर्घ्य देकर अपना निर्जला व्रत का पारण किया। इसे लेकर बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिली। इस दौरान सोमवार को तड़के महिलाओं ने सरगी ग्रहण की और व्रत का संकल्प लिया। महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की।
विज्ञापन

इस दौरान दिनभर मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा। वहीं, महिलाओं ने दोपहर बाद अहोई माता की पूजा की और व्रत कथा सुनी। इस दौरान कुछ स्थानों पर सामूहिक कथा सुनने महिलाएं पहुंची। इसके अलावा उन्होंने परिवार की बड़ी महिलाओं से व्रत कथा सुनी और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने रात को तारामंडल के दर्शन किए। तारों को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत में त्रुटियों की क्षमा और बच्चों की खुशहाली का वरदान मांगा। महिलाओं ने जलग्रहण कर व्रत पूर्ण किया। कुछ महिलाओं ने चंद्रमा दर्शन के बाद व्रत पूर्ण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed