फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women cast swing at toll plaza, sang anti-government songs

टोल प्लाजा पर महिलाओं ने डाली झूल, सरकार विरोधी गीत गाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women cast swing at toll plaza, sang anti-government songs
स्कूल में तीज उत्सव मनाते बच्चे। - फोटो : Yamuna Nagar
हाईवे से गुजरने वाले वाहनों से शुल्क वसूलने के लिए बनाए गए मिल्क प्लाजा का नजारा मंगलवार को मेले जैसा नजर आया। किसान परिवारों से जुड़ी महिलाओं ने यहां हरियाली तीज का त्योहार मनाया। टोल प्लाजा पर जहां झूल डाली गई, वहीं स्टेज पर हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। महिलाओं ने तीज पर पेश किए जाने वाले मंगल गीत को सरकारी विरोधी गीतों में बदल दिया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने तीज का त्योहार पूरी तरह से किसान आंदोलन को समर्पित कर दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए, वहीं महिलाओं ने नाच गाकर तीज मनाई।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे और समर्थन मूल्य पर गारंटी का कानून नहीं बनेगा, वे अपने बुजुर्ग किसान और भाइयों के साथ मिलकर धरना स्थलों पर सारे त्योहार मनाएंगी। इस दौरान भाकियू महिला जिला अध्यक्ष रुपिंदर कौर, उपाध्यक्ष सुखबीर कौर, महासचिव रीटा चहल और हरविंदर कौर, उर्मिला, सुमन, रेखा, परविंदर, जसविंदर, कोमल, रीत समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने धूमधाम से मनाई तीज
रादौर। लाइक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीज के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा छठी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय प्रांगण में लगे झूलों को विभिन्न तरीकों से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक मंजू रानी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने बताया कि तीज का त्योहार पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का सुनहरा अवसर मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीज पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई
रादौर। स्वराज शिशु निकेतन स्कूल में मंगलवार को हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कक्षा पांचवीं तक के छात्रों को ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई। छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे मेहंदी सजाओ, नृत्य, कविता सुनाना, कार्ड, पोस्टर बनाओ, झूला झूलते हुए आदि करवाई गई। मुख्या अध्यापिका रेणु शांडिल्य ने हरियाली तीज का महत्व बताते हुए कहा कि हरियाली का अर्थ है हरा-भरा व तीज का अर्थ है तीसरा दिन। हरियाली तीज पर चारों तरफ हरियाली होती है। संवाद
धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
रादौर। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को हरियाली तीज पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय में झूलों को सजाया गया व बच्चों ने डांस भी किया। स्कूल के प्रिंसिपल अरुणा ने बच्चों व अध्यापकों को हरियाली तीज की बधाई दी। इस अवसर पर विशा कंबोज, निशा, रश्मि, निधि, रितिका, नीतू, पूजा, वंशिका, ज्योति आदि मौजूद रहे। संवाद
मेहंदी प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम
जठलाना। बालाजी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों के लिए हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें मेहंदी, प्रश्नोत्तरी, फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम का संचालन निखिल व ममता ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, हर्षिता ने दूसरा व नीतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल कुलदीप शास्त्री और चेयरमैन शालू रानी ने सभी बच्चों को हरियाली तीज की बधाई दी। संवाद
तीज पर स्कूल में किया पौधरोपण
बिलासपुर। तीज के अवसर पर गन्ना नियंत्रण बोर्ड के सदस्य विश्वास शर्मा की अगुवाई में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। विश्वास शर्मा ने बताया कि उन्होंने खुद 2.5 एकड़ क्षेत्र में एक उचित उद्यान तैयार किया है। जहां विभिन्न प्रकार के फूल और पौधे लगाए हैं। पौधों को पहले बगीचे में तैयार किया जाता है और फिर उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाता है। मंगलवार को शिव चौक के पास भी लाल चंपा का पेड़ लगाया। न्यू हैप्पी स्कूल में उन्होंने गुलमोहर, इमली और बेड़ा का पेड़ लगवाया। तीज के अवसर पर स्कूल में 8वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं ने मेंहदी लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की। संवाद
मेहंदी प्रतियोगिता में हेमलता और रजनी प्रथम
यमुनानगर। तीज पर सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी द्वारा मंगलवार को तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं के साथ-साथ छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। पहले वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा दूसरे वर्ग में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पहले वर्ग में कक्षा आठवीं बी की हेमलता प्रथम, कक्षा छठी बी से हरि द्वितीय तथा कक्षा छठी ए से माही तृतीय स्थान पर रहीं। दूसरे वर्ग में रजनी प्रथम, शकीरा और शहनाज द्वितीय और तान्या तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का उत्सव तीज भगवान शिव एवं माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर की प्राइमरी विंग में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मुख्याध्यापिका मोनिका बंसल ने कहा कि तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। इस पर्व को मेहंदी पर्व भी कहा जाता है। संवाद

बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
यमुनानगर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा हरियाली तीज का त्योहार मनाया गया। ऑनलाइन आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने तीज का महत्व और उसे मनाने के पीछे की कथा को बताने के साथ-साथ अपना उत्साह दिखाने हुए कविता, गीत तथा नृत्य के वीडियो बनाए। कक्षा केजी की नवरीत, वंश, हरगुण, अरनव राणा और आयु शर्मा ने कविता तथा नृत्य की विडियो भेजी। कक्षा पहली के विहान, दूसरी कक्षा के तनिश, जशनदीप और एरनिका तीसरी कक्षा के हर्षित, चौथी कक्षा के दर्श पुंडीर, सांची तथा कक्षा छठी के साहिल तथा दीपिका ने भी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने सभी को तीज की बधाई। संवाद

तीज उत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली छात्राएं मेहंदी दिखाती।

तीज उत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली छात्राएं मेहंदी दिखाती।- फोटो : Yamuna Nagar

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।- फोटो : Yamuna Nagar

तीज पर छोटे बच्चों को झूला झुलाती शिक्षिकाएं।

तीज पर छोटे बच्चों को झूला झुलाती शिक्षिकाएं।- फोटो : Yamuna Nagar

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर तीज पर झूला झूलती महिलाएं।

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर तीज पर झूला झूलती महिलाएं।- फोटो : Yamuna Nagar

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर तीज समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती लड़कियां।

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर तीज समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती लड़कियां।- फोटो : Yamuna Nagar

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर तीज समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती लड़कियां।

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर तीज समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती लड़कियां।- फोटो : Yamuna Nagar

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर तीज पर झूला झूलती महिलाएं।

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर तीज पर झूला झूलती महिलाएं।- फोटो : Yamuna Nagar

टोल प्लाजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करनी वाली लड़कियों को सम्मानित करते भाकियू के पदा

टोल प्लाजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करनी वाली लड़कियों को सम्मानित करते भाकियू के पदा- फोटो : Yamuna Nagar

तीज पर पौधे लगाते न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के बच्चे

तीज पर पौधे लगाते न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के बच्चे- फोटो : Yamuna Nagar

तीज पर आयोजित कार्यक्रम में मेहंदी दिखाती छात्राएं।

तीज पर आयोजित कार्यक्रम में मेहंदी दिखाती छात्राएं।- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed