फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women can apply for the award up to 15

Yamuna Nagar News: महिलाएं पुरस्कार के लिए 15 तक कर सकतीं हैं आवेदन

Thu, 11 Dec 2025 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 11 Dec 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Women can apply for the award up to 15
जगाधरी। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्यस्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास अंतिम पांच शेष हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से आवेदन मांगे गए हैं और इसकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। महिलाओं को यह पुरस्कार महिला एवं बाल विभाग की ओर से दिया जाएगा। ये जानकारी डीसी प्रीति ने दी।उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए इच्छुक महिलाएं 15 दिसंबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1.50 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि पुरस्कार के लिए पात्र अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक नामांकन जमा करवा सकती हैं। जो जिलास्तरीय सिफारिश कमेटी संस्तुति के साथ नामांकन महिला एवं बाल विकास विभाग निदेश को पांच जनवरी 2026 तक भेजे जाएंगे। इसके लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय पहुंचकर आवेदन पत्र दिया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed