{"_id":"69fa455a7eda5f04d60f9fe4","slug":"women-are-writing-the-story-of-self-reliance-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-155541-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी
Wed, 06 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 06 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा ग्रामीण बैंक में बैंक मित्र का कार्य करती पूनम देवी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। व्यासपुर क्षेत्र के गांव रामपुर कांबोयान में परी स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। समूह से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भरता की कहानी की लिखकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहीं हैं।
वर्ष 2019 में शुरू हुए इस समूह में कुल 10 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें प्रधान रेखा, सचिव पुष्पा, खजांची पूनम देवी सहित सदस्य सुमन, सर्वजीत कौर, सुनीता, संतोष, सुनीता देवी, संतोष रानी और उषा सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। समूह की खजांची पूनम देवी पहले गृहिणी थीं। वे आज हरियाणा ग्रामीण बैंक मित्र के रूप में कार्य कर रही हैं।
उन्होंने अपना सीएससी सेंटर भी संचालित कर रखा है और समूह की अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। उनके प्रयासों से समूह की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि डिजिटल सेवाओं से भी जुड़ रही हैं। उन्हें सीएससी संचालकों और बैंक अधिकारियों की ओर से उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
समूह की महिलाएं हर महीने चार बैठकें आयोजित करती हैं। प्रत्येक रविवार को होने वाली बैठकों में प्रशिक्षण के साथ आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए जाते हैं। बैठकों के माध्यम से महिलाएं अपने अनुभव साझा करती हैं और नए रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त करती हैं।
प्रधान रेखा ने डेयरी व्यवसाय शुरू किया है, जहां वेरका के माध्यम से दूध एकत्र किया जाता है और वीटा की गाड़ी से उसका परिवहन किया जाता है। वहीं सदस्य उषा ने किराना दुकान के साथ कॉस्मेटिक का कार्य शुरू कर अपनी आय का स्रोत बढ़ाया है। अन्य महिलाएं भी छोटे-छोटे व्यवसायों के जरिए अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही हैं।
परी समूह माधव महिला ग्राम संगठन के अंतर्गत कार्य करता है, जिसमें कुल सात समूह शामिल हैं। ये सभी समूह समय-समय पर महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंक से ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
इससे महिलाओं को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिल रही है। खंड कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर कांबोज और जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।