फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Janseva Express arrived with a delay of 14 hours, and the Chhattisgarh Express was delayed by six and a half hours

Yamuna Nagar News: जनसेवा एक्सप्रेस 14 घंटे और छत्तीसगढ़ साढ़े छह घंटे की देरी से आई

Wed, 30 Sep 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The Janseva Express arrived with a delay of 14 hours, and the Chhattisgarh Express was delayed by six and a half hours
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन व मौजूद यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं। वहीं कुछ ट्रेन ट्रैक पर काम होने के कारण रूट डायवर्ट की वजह से लेट चल रही हैं। सोमवार की दोपहर में पहुंचने वाली जनसेवा एक्सप्रेस करीब 14 घंटे की देरी से मध्यरात्रि में यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंची।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस करीब साढ़े छह घंटे और शहीद एक्सप्रेस पौने छह घंटे की देरी से पहुंची। जननायक एक्सप्रेस ने यात्रियों को करीब पांच घंटे इंतजार करवाया, जबकि जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग चार घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। कई ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण उनके आगे के संचालन पर भी असर पड़ा। यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की देरी के कारण यात्रा की पूरी समय-सारणी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 13 घंटे 49 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस छह घंटे 24 मिनट की देरी से आई। गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस पांच घंटे 48 मिनट विलंब से आई। गाड़ी संख्या 15212 अमृतसर दरभंगा जननायक एक्सप्रेस चार घंटे 52 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। गाड़ी संख्या 14673 अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस एक घंटा 27 मिनट विलंब से आई। गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट लेट रही।

गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट की देरी से आई। गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर हावड़ा मेल एक घंटा 14 मिनट गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 09 मिनट विलंब से यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंची। अंबाला के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि ट्रेनें पीछे से लेट चल रही हैं। यह रूट डायवर्ट व अन्य कारणों से लेट हैं। जल्द ही यह स्थिति ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed