{"_id":"662315db82532ded5b0c4d15","slug":"womans-uproar-over-not-getting-money-case-registered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117685-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रुपये न मिलने पर महिला का हंगामा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रुपये न मिलने पर महिला का हंगामा, मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के चोपड़ा गार्डन में एक महिला ने घर में घुसकर रुपये मांगे। रुपये न देने पर आरोपी महिला ने हंगामा किया और घर की मालकिन व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोपड़ा गार्डन निवासी अंजू रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को कॉलोनी की प्रीति उनके घर पर आई और रुपये मांगने लगी। जब उसने उसे रुपये देने से मना किया तो उसने घर पर हंगामा कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी महिला ने उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे अपशब्द बोलकर अपमानित किया।