फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman went to police station to complain, two youths tried to rape minor daughter

शिकायत करने थाने गई थी महिला, दो युवकों ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman went to police station to complain, two youths tried to rape minor daughter
यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में कुछ युवकों ने पहले किशोरी के घर पर आकर उसके परिजनों से मारपीट कर पत्थरबाजी की। जब किशोरी के परिजन शिकायत देने थाने पहुंचे तो पीछे दो युवकों ने घर में घुसकर 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने के प्रयास किया। किशोरी की मां जब थाने से लौटी तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। इसकी शिकायत किशोरी की मां ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी युवकों को नामजद करते हुए अन्य पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 साल की लड़की क्षेत्र के एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि कृष्णा उर्फ गंजा उसकी बेटी पर गंदी नजर रखता है और उसका स्कूल आते जाते पीछा करता है। छह अक्तूबर को रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी कृष्णा उर्फ गंजा, अपने दोस्त शिबू वंश व एक लड़की सुधी के साथ उनके घर पर आया। आते ही आरोपी उन्हें गाली गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों के तीन-चार साथी और आ गए और आते ही उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उन पर ईंट व पत्थर बरसाए। जब वे इसकी शिकायत पुलिस थाने में करने गई तो पीछे से आरोपी कृष्णा उर्फ गंजा व उसका साथी बिल्ला फिर से उनके घर में घुस गए और उसकी 14 साल की बेटी से गलत काम करने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी उसकी बेटा को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी ने उसे आपबीती सुनाई। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ गंजा व बिल्ला को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed