फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   woman raped by youth

बच्चे वापस कराने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
woman raped by youth
ससुराल पक्ष के साथ अनबन होने पर अलग रह रही महिला ने साहिल नाम के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ससुराल में रह रहे उसके दो बच्चों को दिलाने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसकी वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म और रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ साल पहले शादी हुई थी। शादी से उसके पास दो बच्चियां हुई। बच्चियां होने पर उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह जगाधरी में एक धार्मिक स्थल पर साफ सफाई का कार्य करती है। महिला ने बताया कि धार्मिक स्थल पर साहिल उर्फ विकास नाम का युवक रोजाना उसका पीछा करने लगा। एक दिन आरोपी ने मौका पाकर उससे बातचीत की और उस पर फ्रेंडशिप करने का दबाव बनाया। उसने आरोपी को बताया कि वह शादीशुदा है और उसके पास दो बच्चियां है जो ससुराल वालों के पास है। तब आरोपी ने उसकी दोनों बच्चियों को ससुराल से वापस दिलाने का झांसा दिया। एक दिन आरोपी उसे उसकी बच्चियों को दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। जहां आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने धोखे से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। करीब एक माह बाद महिला ने उससे ससुराल से अपनी बच्चियों को वापस लाने के बारे में बात की, तो वह टाल मटोल करने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि उस पर यदि बेवजह का दबाव बनाया, तो वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी साहिल ने उसकी वीडियो की एवज पर उससे एक लाख रुपये की मांग की। इतने अधिक रुपये न होने पर उसने उसे इंकार कर दिया। अप्रैल माह के बाद से महिला ने आरोपी के डर की वजह से काम पर भी जाना और मोबाइल नंबर बंद कर दिया। अब कुछ दिनों से दोबारा काम पर जाना शुरू किया तो आरोपी ने 19 जून को उसका रास्ता रोका और अपने साथी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपी ने तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी भी दी। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई मेनका का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed