फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman pleads to find her daughter, married woman alleges harassment

Yamuna Nagar News: महिला ने बेटी को ढूंढने की लगाई गुहार, विवाहिता ने प्रताड़ना का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Woman pleads to find her daughter, married woman alleges harassment
महिला ने बेटी को ढूंढने की लगाई गुहार, विवाहिता ने प्रताड़ना का लगाया आरोप
विज्ञापन

समाधान शिविर में एसपी के पास पहुंचीं शिकायतें, समाधान के दिए निर्देश
लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को कार्रवाई की भी दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। एसपी गंगाराम पूनिया ने मंगलवार को समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान काफी संख्या में लोग शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकांश शिकायतों में पीड़ितों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी और कदम न उठाने के आरोप लगाए। इस दौरान एक गांव की महिला ने एसपी से बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई।

महिला ने कहा कि उसकी जवान बेटी कई दिनों से लापता है, थानों के चक्कर लगाकर थक गई है, लेकिन पुलिस उसकी बेटी के संबंध में कोई जवाब नहीं दे रही है। इस कारण उसके परिवार का बुरा हाल है। महिला ने कहा कि हर पल उन्हें बेटी से अनहोनी होने का डर सताता है। इस पर एसपी ने तुरंत संबंधित थाना प्रभारी को बुलाया और मामले की स्थिति की जानकारी ली। एसपी ने थाना प्रभारी को मामले में तफ्तीश कर युवती का पता लगाने के आदेश दिए। इसी तरह एक विवाहिता भी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। विवाहिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ ही सहायता की गुहार लगाई। विवाहिता ने एसपी से कहा कि उसके ससुराली उसे प्रताड़ित करते हैं। इस कारण उसका जीवन बेहाल हो गया है। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच कर समस्या समाधान के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाए, अन्यथा लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed