फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman Gang-Raped After Being Taken to Mathura

Yamuna Nagar News: मथुरा ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Woman Gang-Raped After Being Taken to Mathura
यमुनानगर। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 26 अगस्त 2025 को आरोपी पीड़िता को बहला फुसला कर मथुरा ले गया था। जहां उत्तर प्रदेश के शामली के कांधला निवासी हर्ष ने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित धाराएं जोड़कर एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांधी नगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की महिला 26 अगस्त 2025 को घर से लापता हो गई थी। महिला के पति की शिकायत पर महिला और उसके तीन माह के बच्चे के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने 31 अगस्त 2025 को मथुरा से महिला को आरोपी हर्ष के कब्जे से बरामद किया था। बरामदगी के बाद पीड़िता को उसके मायके पक्ष के हवाले कर दिया गया। कुछ समय बाद, 24 सितंबर 2025 को जब पीड़िता अपने ससुराल लौटी, तो उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी हर्ष 26 अगस्त को उसे बहला-फुसलाकर मथुरा ले गया, जहां उसके साथ उसका तीन माह का बच्चा भी था। आरोपी हर्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसके बच्चे को जान से मार देंगे। उस दौरान पीड़िता का बच्चा आरोपियों के कब्जे में था, जिससे वह काफी डरी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया और जांच के दौरान प्राथमिकी में संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसके बयान भी दर्ज किए। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी हर्ष उत्तर प्रदेश के जिला शामली के कांधला क्षेत्र का निवासी है और हाल ही में करनाल के घरौंडा में एक चाट की दुकान पर वेटर का काम कर रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार आरोपी को घरौंडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है ताकि उससे उसके अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed