Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Yamunanagar

Haryana Crime: महिला की संदिग्ध मौत, पशु बाड़े की हौदी में डूबा था मुंह; बाहर लटके थे पांव

Thu, 25 Dec 2025 12:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 12:03 PM IST
सार

पशु बाड़े में गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Yamunanagar
घटनास्थल पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

खंड साडोरा के गांव शामपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के सरपंच जसबीर राठी की 47 वर्षीय पत्नी बलजिंदर कौर की लाश पशु बाड़े में बनी पानी की हौदी में मिली। घटना देर रात की बताई जा रही है। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


हौदी में डूबा था मुंह

परिजनों के मुताबिक बलजिंदर कौर रात करीब साढ़े नौ बजे पशु बाड़े में पशुओं को देखने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पहले घर के आसपास और गांव में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन पशु बाड़े में पहुंचे, जहां बाड़े के पास बनी पानी की हौदी में बलजिंदर कौर का शव मिला। महिला का मुंह हौदी के पानी में डूबा हुआ था, जबकि दोनों पांव बाहर लटके हुए थे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मिली टूटी हुई चूड़ियां 

मौके पर टूटी हुई चूड़ियां पड़ी हुई मिलीं और आसपास अज्ञात लोगों के पांव के निशान भी दिखाई दिए। इसके अलावा मृतका के माथे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। परिजन तुरंत महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos


पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। साक्ष्य जुटाने के साथ ही हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed