फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman dies after operation, family created ruckus in hospital

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after operation, family created ruckus in hospital
Woman dies after operation, family created ruckus in hospital - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जगाधरी सिविल अस्पताल में शुक्रवार देर शाम पित्त में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के भड़के परिजनों ने शुक्रवार रात अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद तीन घंटे तक कोई भी डॉक्टर महिला को देखने तक नहीं आया। वह दर्द से तड़पती रही, लेकिन उसे उपचार नहीं दिया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से ही महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया और अस्पताल के अंदर ही धरना देकर जमकर हंगामा किया। परिजनों की मांग थी कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। बाद में डीएसपी सुभाषचंद्र, डीएसपी प्रमोद कुमार, सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह और जगाधरी सिविल अस्पताल की डॉक्टर पूनम चौधरी मृतक के परिजनों को समझाने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया कि मामले की जांच में जिस भी डॉक्टर की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए। तीन डॉक्टरों के पैनल से महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पति ने पुलिस में यह दी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में छप्पर निवासी विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी शिल्पा को करीब एक माह पहले पेट दर्द हुआ था। तब उसकी पत्नी जगाधरी सिविल अस्पताल में आई थी। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पित्त में पथरी होना बताया गया था। तब डॉक्टर ने पित्त में पथरी का ऑपरेशन कराने को कहा था। 24 जून को उन्हें ऑपरेशन के लिए बुलाया था। शुक्रवार को ऑपरेशन के लिए शिल्पा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन कर पित्त को हटाना पड़ेगा। दोपहर 12 बजे उसकी पत्नी शिल्पा को डॉक्टर ऑपरेशन कक्ष में ले गए। करीब दो घंटे में ऑपरेशन कर डॉक्टर ने पित्त निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद दो बजे डॉक्टर व स्टाफ सदस्य उसकी पत्नी शिल्पा को जनरल वार्ड में बेड पर लिटाकर चले गए लेकिन शाम तक कोई डॉक्टर या स्टाफ सदस्य उसे देखने नहीं आया। उसकी पत्नी बेहोश थी। विनोद ने बताया कि उसका साला मोहित व अन्य परिजन कई बार काउंटर पर डॉक्टर को बुलाने गए। शाम छह बजे डॉक्टर उसे देखने आया तो उसने उसे मृत बताया। डॉक्टर ने उन्हें कहा कि हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हुई है। आरोप है कि उसकी पत्नी के उपचार में डॉक्टर ने लापरवाही बरती है। डॉक्टर की लापरवाही से ही उसकी जान गई है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले डॉक्टर पर केस दर्ज करो, फिर उठाएंगे शव
महिला की मौत का पता चलते ही परिजन भड़क उठे। कुछ ही देर बाद काफी संख्या में महिला के परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने शव उठाने से साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि पहले आरोपी डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इसके बाद ही वे शव उठाएंगे। उधर, कांग्रेसी नेता बृजपाल छप्पर ने कहा कि महिला की मौत के जिम्मेदार डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे सड़क पर उतरेंगे।
सिविल सर्जन डॉक्टर मनजीत सिंह ने बताया महिला का ऑपरेशन सही हुआ था। किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक आने से मौत होने की संभावना है। मौत के वास्तविक कारणों का पता करने के लिए तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर बिसरा लैब में भेजा गया है। जांच में जिस भी डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी सुभाष चंद का कहना है कि परिजनों को समझा दिया गया है। अस्पताल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फुटेज की जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Woman dies after operation, family created ruckus in hospital

Woman dies after operation, family created ruckus in hospital- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed