फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman dies after falling from third floor, accused of murder

Yamuna Nagar News: तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from third floor, accused of murder
कस्बा निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति जेठ व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में सरस्वतीनगर निवासी दीपक सिंगला ने बताया कि उसकी सबसे बड़ी बहन ममता रानी की शादी प्रतापनगर में वर्ष 2003 में संजय से हुई थी। उस समय मेरे परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक शादी की थी। ममता ने शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के बारे में बताया था कि वह उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते और उनको बात-बात पर ताने मारते हैं। दो-तीन महीने पहले ही जीजा संजय ने ममता को बुरी तरह से पीटा था। साथ ही बहन का जेठ नरेश अग्रवाल भी उसके साथ मारपीट करता था। घर में रोजाना होने वाले लड़ाई झगड़े की वजह से ममता काफी परेशान रहती थी। इसके बारे में ममता ने दूसरी बहन को भी फोन करके बताया था। दीपक ने बताया कि मंगलवार को उसके जेठ नरेश अग्रवाल का फोन आया कि ममता मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर कर बुरी तरह से घायल हो गई है। वह उसे जिंदल अस्पताल यमुनानगर लेकर आ जा रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो उससे पहले ही ममता की मौत हो चुकी थी। दीपक ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग सब झूठी कहानी बना रहे हैं। ममता की हत्या की गई है। इस हत्या में ममता का पति संजय, जेठ नरेश अग्रवाल और सास बृज बाला शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना प्रतापनगर प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मृतक महिला ममता रानी के भाई दीपक की शिकायत पर उसके पति संजय, जेठ नरेश अग्रवाल व सास बृज बाला के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed