फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman dies after consuming poisonous substance, six including husband accused of dowry murder

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पति समेत छह पर दहेज हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poisonous substance, six including husband accused of dowry murder
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई का आरोप है कि जब उसकी बहन ने बेटे को जन्म दिया था, जब उसके ससुराल वालों ने ढाई लाख रुपये और सोने का सेट की मांग की थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके जीजा व उसके परिवार के पांच अन्य लोगों ने उसकी बहन को जहरीला पदार्थ देकर हत्या की है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला पटियाला के आचार बाजार निवासी तरुण ने बताया कि उसने अपनी बहन काजल की शादी सात दिसंबर 2020 को जवाहर नगर निवासी रजत के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी बहन को जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। मगर शादी में दिए गए सामान से रजत व उसकी बहन के ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी उसकी बहन को दहेज लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया। तरुण ने बताया कि उसका जीजा रजत ने उन्हें उसकी बहन काजल की डिलीवरी करवाने को कहा। जिस पर उन्होंने स्वयं अपनी बहन की पटियाला के निजी अस्पताल में डिलीवरी करवाई। उसकी बहन ने पास बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन

बेटा होने पर उसके ससुराल वालों ने उनसे दो लाख रुपये और सोने का सेट देने की मांग करने रखी। जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन को सोने के टॉप्स और कीमती कपड़े दिए थे, लेकिन उसके जीजा रजत व उसके घरवाले दो लाख रुपये और सोने का सेट देने की मांग पर अड़े रहे। जिसको लेकर उन्होंने उसकी बहन को प्रताड़ित किया। 10 अगस्त को दोपहर के समय उसके जीजा ने उनके पास फोन किया कि काजल बेहोश हो गई थी, हम उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद फिर से रजत का फोन आया कि वह काजल को मुलाना अस्पताल में लेकर आ गए हैं। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जिसके बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुलाना अस्पताल पहुंचा। जहां पर इलाज के दौरान उसकी बहन की मौत हो गई। तरुण का आरोप है कि रजत व उसके परिजनों ने ढाई लाख रुपये व सोने का सेट न देने पर उसकी बहन को जहरीला पदार्थ देखकर उसकी हत्या की है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मृतका के पति रजत व रजत के भाई रोहित, दीपक, शिवम, बहन पूनम, पिता रामआसरे व मां सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई दल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed