फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman bitten by dog, father beaten upon protesting

Yamuna Nagar News: महिला को कुत्ते ने काटा, विरोध पर पिता को पीटा

Mon, 01 Apr 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman bitten by dog, father beaten upon protesting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। मॉडल टाउन निवासी हरदीप कौर को कुत्ते ने काट लिया। जब उसके पिता ने कुत्ते के मालिक को समझाना चाहा तो आरोपी ने ईंट से उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मॉडल टाउन निवासी हरदीप कौर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी उनके पड़ोसी के लड़के ने अपना कुत्ता घर के बाहर छोड़ दिया। जैसे ही कुत्ता बाहर आया तो उसने उसके कपड़े पकड़कर फाड़ दिए। जब उसने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो कुत्ते ने उसे काट लिया। इसके बाद जब उसके पिता ने घर के बाहर कुत्ता खुला छोड़ने वाले युवक काे समझाना चाहा तो उसने पिता पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि न तो कुत्ते को पट्टा बांधा जाता है और न ही चेन। पहले भी आरोपियों से आग्रह किया कि कुत्ते को घर के अंदर बांध कर रखें। यह किसी को काट लेगा, लेकिन उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया। शौच करने के लिए कुत्ते को बाहर खुला छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कुत्ता किसी को भी काट जाता है। हाल ही में कांसापुर में कुत्ते ने ऑटो चालक सहित कई लोगों पर हमला कर दिया था। घटना के बाद से वह सहमे हुए हैं। पड़ोसी फिर भी कुत्ते को बांधकर नहीं रखते। इस शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed