{"_id":"64fe11d16cc8dc9ac60ea7b4","slug":"woman-attempted-suicide-by-drinking-all-out-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-5485-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आल आउट पीकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आल आउट पीकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की कालोनी निवासी 42 वर्षीय महिला ने मच्छर मारने की दवा आल आउट निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां वह उपचाराधीन है।
महिला के बेटे ने बताया कि उनका अपने ताऊ के साथ प्राॅपर्टी का विवाद चल रहा है। इस संबंध में उनके पिता व मां ताऊ से बात करने के लिए गए थे। आरोप है कि उस समय भी ताऊ ने मां के साथ अभद्रता की थी। उनके साथ छेड़छाड़ की थी और गलत काम करने की धमकी दी थी। उस समय दादी ने निपटारा करा दिया था। अब दादी की मौत हो चुकी है। दोबारा फिर से ताऊ परेशान करने लगा है। जिसकी वजह से मां ने आल आउट पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे बहन ने देखकर शोर मचाया। जिसके बाद वह यहां अस्पताल में लेकर आए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन