{"_id":"6474ffcaa637ee65730ed4d8","slug":"woman-and-two-people-missing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-64-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला और दो व्यक्ति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला और दो व्यक्ति लापता
Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से एक महिला व दो व्यक्ति लापता हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों को केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना पुलिस आजाद नगर की गली नंबर छह निवासी कर्ण भोला ने बताया कि उसकी बहन कचन को पांच साल पहले तलाक हो गया था। वह 25 मई की सुबह बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। उधर, गांव टेही निवासी नीलम ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मई को उसका 22 वर्षीय बेटा अंकित बिना बताए घर से कहीं चला गया। मुजाफ्तकलां निवासी मोनिका ने प्रतापनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति विकास 17 मई को घर से बिना बताए चला गया। संवाद
विज्ञापन