फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman and two girls entered the house, forcibly asked for five lakhs by making pornographic videos, Yamunanagar

घर में घुसी महिला और दो युवतियां, जबरन अश्लील वीडियो बनाकर मांगे पांच लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman and two girls entered the house, forcibly asked for five lakhs by making pornographic videos, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में नौकरानी का काम मांगने के बहाने सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के घर में एक महिला घुस गई। बुजुर्ग ने उसे नौकरी पर रखने से मना कर दिया। इतनी ही देर में दो युवतियां और घर में घुस आईं। आरोप है कि तीनों ने बुजुर्ग को पकड़ कर उसके कपड़े उतार दिए और फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फिर इसे वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। आरोपी महिलाओं ने दबाव बनाकर 48 हजार रुपये हड़प लिये। शेष रकम अगले दिन देने की बात हुई, लेकिन वह सोमवार की रात को ही फिर आ धमकीं। तभी संदेह होने पर पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ ब्लैकमेल करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैंक से रिटायर्ड है। उसका एक बेटा विदेश में रहता है और एक बेटी की नोएडा में शादी हो चुकी है। वह घर पर अकेला रहता है। खाना बनाने के लिए उसने घर पर नौकरानी रखी हुई है, जो रोजाना खाना बनाने के बाद घर चली जाती है। चार-पांच दिन पहले उनके पास किसी महिला का फोन आया और उससे घर के काम करने के लिए नौकरी के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे उसकी नौकरानी खाना बनाकर चली गई थी और वह खाना खा रहा था। इसी दौरान एक महिला घर के अंदर आई। महिला ने नौकरानी रखने की बात की। इतनी ही देर में दो अन्य युवतियां भी घर में घुस आईं। आरोप है कि महिलाओं ने खुद को महिला पुलिस बताकर उन्हें पकड़ लिया। जबरन उनके कपड़े उतारे और वीडियो बनाई। उसने उन्हें बार-बार रोका, लेकिन वह नहीं मानी। इनमें से एक रश्मि नाम की युवती ने उसे धमकी दी कि उसे झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देगी। बुजुर्ग ने बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही इसका दस प्रतिशत 50 हजार रुपये तुरंत मांगे और शेष रुपये अगले दिन 11 बजे तक देने के लिए कहा। घर पर रखे 48 हजार रुपये उसने आरोपियों को दे दिए। इस दौरान आरोपी महिलाओं ने उसका मोबाइल व आधार कार्ड भी छीन लिया। मोबाइल का पासवर्ड भी जबरन ले लिया। साथ ही एक कागज पर जबरन लिखवाया कि उसने मधु से पांच लाख रुपये लिए थे, जिसमें से 50 हजार रुपये दे दिए हैं। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर वहां से चली गईं।
सुबह आने की बात कहकर रात को ही आ गई महिलाएं
बुजुर्ग ने बताया कि आरोपी महिला व युवतियों ने उनसे मंगलवार सुबह 11 बजे तक रुपये लेने के लिए आने की बात कही थी, लेकिन तीनों आरोपी सोमवार की रात को ही दुबारा उसके घर पर आ गईं। पड़ोस की महिला ने उन्हें दिन में भी देखा था। संदेह होने पर पड़ोस की महिला ने आसपास के लोगों को एकत्र किया। इसके साथ ही बुजुर्ग के भाई को फोन कर पूरी जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला व दोनों युवतियों को हिरासत में लिया।

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी शांति कालोनी निवासी मधु, हमीदा निवासी जिया उर्फ साजिया और दशमेश कालोनी निवासी रश्मि के खिलाफ ब्लैकमेल करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed