फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   woman allegatigated husband for miscarriage case filed

विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया गर्भपात कराने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
woman allegatigated husband for miscarriage case filed
गांधी नगर क्षेत्र की एक महिला ने लुधियाना निवासी ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर जबरन गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुर पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि कुछ साल पहले उसकी शादी लुधियाना की एक कॉलोनी में हुई थी। शादी में उसके परिवार वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था, लेकिन शादी में दिए सामान से उसके ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उससे दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। फिर इसे लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। उसके ससुर ने भी उसे अकेला पाकर छेड़खानी की। महिला का आरोप है कि जब वह गर्भ से थी तो आरोपियों ने उसे जबरन गर्भपात की गोलियां खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed