फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman accused of trying to convert religion

Yamuna Nagar News: महिला पर धर्म परिवर्तन करने के प्रयास का आरोप

Wed, 20 Aug 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 20 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of trying to convert religion
वायरल वीडियो में अंकुश वालिया जानकारी देते हुए। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना प्रतापनगर क्षेत्र से अंकुश वालिया नाम के व्यक्ति ने एक महिला की ओर से ब्लैकमेलिंग व जबरदस्ती मुसलमान बनाने का प्रयास का आरोप लगाकर अपना वीडियो वायरल किया है। वीडियो में वह खुद को काफी परेशान बताकर बार-बार आत्महत्या करने की बात कह रहा है। यहां तक महिला और उसके रिश्तेदारों के खाते में पैसे डलवाने की बात सामने आ रही है।
महिला मूल रूप से जिला सहारनपुर के बेहट कस्बे की रहने वाली है। आरोप है कि महिला ने उसे ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठे और उसके साथ जबरदस्ती 12 फरवरी 2025 को निकाह किया। वायरल वीडियो में अंकुश का आरोप है वह हरिद्वार में है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह का कहना है कि इस तरह के मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में अंकुश ने महिला का नाम लेते हुए कहा कि तेरे जैसी औरत मुझे इस तरह से मरने के लिए मजबूर कर देगी। आज मैं सच्चाई बताता हूं। पिछले साल एक जनवरी 2024 को मेरी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर सीर लेकर आई। बोली भैया मैं आपके लिए सीर लेकर आई हूं। अंकुश का आरोप है इसके घर गया तो पता नहीं चाय में क्या मिलाया। उसके बाद इसने मेरी अश्लील वीडियो बनाई। जब मैं उठा तो होश में नहीं था। फिर यह ब्लैकमेल करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में इसने मुझसे दो लाख रुपये लिए। अप्रैल में इसने 30 लाख रुपये लिए। मैं इसकी मांग पूरी करते हुए पागल हो गया था। जुलाई अगस्त में फिर पांच लाख रुपये लिए हैं। अंकुश ने कहा कि राधे बेटा आपका पापा इतना पागल नहीं था। अभी चार दिन पहले इसने मुझे घर पर बुलाकर दस लाख रुपये की मांग की। इससे पहले भी अप्रैल माह में महिला ने मेरे खिलाफ प्रतापनगर थाना में एफआईआर कराई। फिर मेरे से पांच लाख रुपये लिए हैं।

वायरल वीडियो में अंकुश वालिया का कहना है इस महिला के परिवार के लोग बोलते हैं कि यदि तुम मुसलमान बनोगे और महिला की पूरी करते रहोगे तो उसे तेरे साथ भेज देंगे। मैं ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं। मेरे मरने का कारण महिला, उसके पिता, बहन, बहनोई आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed