फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   With the onset of winter, temperatures dropped and air quality improved

Yamuna Nagar News: सर्दी बढ़ने के साथ गिरा तापमान, हवा की सेहत भी सुधरी

Tue, 02 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
With the onset of winter, temperatures dropped and air quality improved
यमुनानगर में सोमवार की सुबह छाई धुंध। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट ने लोगों महसूस करवा दिया है कि अब ठंड का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान में गिरावट की मुख्य वजह पश्चिमी हवाओं की सक्रियता मानी जा रही है। सोमवार सुबह जिले में हल्की धुंध छाई रही। हालांकि दृश्यता पर इसका विशेष असर नहीं पड़ा, लेकिन इससे ठंड जरूर और बढ़ गई। सुबह-सवेरे स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार वीरवार से अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल छाने की स्थिति में दिन में धूप प्रभावित हो सकती है, जिससे तापमान और गिरने की संभावना है। लगातार बदलते मौसम के बीच रात का तापमान और नीचे आ सकता है, जिससे शीतलहर की स्थिति बन सकती है। जिले में लगातार गिरते तापमान के बीच लोग अब ठंड के और बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, तीन दिन तक निकली तेज धूप से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण के उच्च स्तर से जूझ रहे शहर में सोमवार को एक्यूआई 160 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो पहले की तुलना में काफी बेहतर है। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले दिनों तापमान में हल्की बढ़ोतरी और हवाओं की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण कणों का स्तर कम हुआ है।

बदलते मौसम में रखें स्वास्थ्य का ध्यान : डॉ. जितेंद्र

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोगों से बदलते मौसम में सतर्क रहने की अपील की है। उनका कहना है कि सुबह और शाम के समय ठंड अधिक रहने के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती है। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही, गर्म कपड़ों का उपयोग, पर्याप्त पानी पीते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed