फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wishes were sought by worshipping mother Siddhidatri

Yamuna Nagar News: मां सिद्धिदात्री की पूजा कर मांगीं मनोकामनाएं

Mon, 07 Apr 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Wishes were sought by worshipping mother Siddhidatri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। चैत्र नवरात्र का समापन रविवार को समापन हो गया। रविवार को नौवें नवरात्र पर मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। मां सिद्धिदात्री को नौ बहनों में सबसे छोटी माना जाता है। अंतिम दिन भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की पूजा कर नवरात्र व्रत समापन किया।
नवरात्र का अंतिम दिन होने के कारण मंदिरों में तड़के ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की प्रतिमा के सम्मुख शीश नवाया और आराधना की। भक्तों ने नौ दिन के पूजन क्रम में हुई त्रुटियों व गलियों के लिए आदिशक्ति से क्षमा प्रार्थना कर परिवार के मंगल की मनोकामना की। इस दौरान नवमी पूजन वाले भक्तों ने कन्या पूजन व भोज के बाद अपना व्रत पूर्ण किया।
विज्ञापन

हनुमान गेट स्थित श्री लालद्वारा मंदिर में रविवार को नवरात्र उत्सव समापन व श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मां के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता महासचिव नरेंद्र पुरी ने बताया कि तड़के ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। हवन में कमेटी सदस्यों से सहित श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर समाज व देश में सुख-शांति की प्रार्थना की। हवन में सुरेंद्र विंग व राकेश विग सपरिवार मुख्य यजमान रहे। हवन के बाद कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर अमित सचदेवा, राजेंद्र आनंद, श्यामू, बीबी सचदेवा, महेंद्र घई, राजेंद्र वोहरा, नरेश पुरी, मूलराज भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed