फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Winter has gained momentum due to cloud cover, stay alert

Yamuna Nagar News: बादल छाने से सर्दी ने पकड़ा जोर, रहें सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Winter has gained momentum due to cloud cover, stay alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। रविवार सुबह बादल छा गए, जिससे धूप बेअसर हो गई। सर्द हवा ने लोगों को कंपकंपी का अहसास करा दिया। दिन भर बादलों की आवाजाही से धूप-छांव बनी रही। करीब छह किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवा ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया।
दिन भर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। हालांकि दोपहर के समय एक बार तो तेज धूप निकली। जिससे लोगों का ज्यादा देर तक धूप में बैठना मुश्किल हो गया। जो लोग काफी देर से धूप में बैठे थे उन्हें जैकेट तक उतारनी पड़ी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

दिनभर धूप-छांव निकलने का दौर चलता रहेगा। बादलों की वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। जिससे सर्दी पहले से ज्यादा लोगों को परेशान करेगी। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम पांच बजे के बाद आसमान बादलों से भर गया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद देर शाम आठ बजे बाजारों में बहुत कम लोग देखने को मिली। जबकि देर रात तक रोशन रहने वाले बाजार रात होते ही वीरान से नजर आने लगे।

बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखने की सलाह
चिकित्सक बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। क्योंकि सर्दी बढ़ने का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। अब ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व गला दर्द जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। डॉ. सचिन शर्मा का कहना है कि इस वक्त ठंडे पानी से परहेज करना चाहिए। दिन व रात को हल्का गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। यदि खांसी, जुकाम है तो डॉक्टर से चेकअप कराएं। इसके अलावा बच्चों को गर्म कपड़ों में लपेट कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed