फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Winners of district level sports competition honored

Yamuna Nagar News: जिला स्तरीय खेल स्पर्धा के विजेता सम्मानित

Sun, 01 Sep 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Winners of district level sports competition honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन अंडर-14, 17 और 19 लड़कें व लड़कियों के एथलेक्टिस मुकाबले करवाए गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, हर्डल दौड़ व अन्य दौड़ स्पर्धाएं करवाई गई।
समापन पर विजेताओं को सम्मानित करने के लिए समारोह करवाया गया। समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी काम की सफलता के लिए जुनून होना बहुत जरूरी है। अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए जुनूनी बनकर रुचि से खेलना चाहिए। खेल से व्यक्ति में परस्पर सहयोग, समूह के लिए काम करना, जीत के लिए परिश्रम करना और एकाग्र होकर लक्ष्य प्राप्ति के गुणों का विकास होता है।
विज्ञापन

उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सहायक शिक्षा अधिकारी राजेश पोसवाल, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान सुखविंद्र पंजेटा, कृष्ण लाल, सतिंद्र सिंह गिल, गोबिंद सिंह भाटिया, अंजू बावा, सुमन रानी, रेणु, सविता, रमेश कुमार, यशपाल राणा, परविंद्र सिंह, रजनीश कालिया सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम

लड़कों की अंडर-14 में जगाधरी खंड से लवप्रीत ने पहला और जगाधरी से चुन्नूपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर 17 में बिलासपुर से रक्षित प्रथम और जगाधरी से आर्यन द्वितीय रहा। अंडर-19 में रादौर से कौशल पहले व जगाधरी से कौश्तब दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की शॉटपुट में अंडर-14 में सरस्वतीनगर से गुंजन ने पहला और जगाधरी से माही ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-17 में छछरौली से अंशुका प्रथम और रादौर से कामना द्वितीय रही। अंडर-19 में छछरौली से रिया ने पहला और जगाधरी से मनमीत ने दूसरा स्थान पाया। लड़कों की लंबी कूद में अंडर-14 में जगाधरी से प्रमोद ने पहला और सरस्वती नगर से ऋतिक ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-17 में जगाधरी से राघव प्रथम और जगाधरी से ही योगेश दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में जगाधरी से विशाल ने पहला और छछरौली से शिव कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की अंडर-14 में छछरौली से पलक ने पहला और जगाधरी से राशि ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-17 में बिलासपुर से आनवी प्रथम व छछरौली से नफीजा द्वितीय रही। अंडर-19 में बिलासपुर से लविश प्रथम और छछरौली से विकांशी द्वितीय रही। वहीं, लड़काें की अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जगाधरी से वंश प्रथम और बिलासपुर से शुभम द्वितीय रहे। 400 मीटर में साढ़ौरा से अतुल पहले व जगाधरी से प्रिंस दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में रादौर से उत्तम ने पहला व बिलासपुर से आयुषपाल ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-19 के 100 मीटर में जगाधरी से निकुंज पंवार पहले और जगाधरी से रुद्राक्ष दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, 200 मीटर में जगाधरी खंड से निकुंज प्रथम और खदरी (छछरौली) से अक्षित द्वितीय रहा। इसके अलावा अंडर-19 में छछरौली खंड से 1500 मीटर में अंजली ने पहला स्थान पाया और 3000 मीटर दौड़ में रादौर से महक प्रथम व छछरौली से आरती द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed