फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Will soon get the gift of two parks, beautiful environment will be available on the banks of the canal

Yamuna Nagar News: जल्द मिलेगी दो पार्कों की सौगात, नहर किनारे मिलेगा सुंदर वातावरण

Tue, 12 Sep 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Will soon get the gift of two parks, beautiful environment will be available on the banks of the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राज्य स्तरीय याचिका समिति (पिटीशन कमेटी) की बैठक सोमवार को लघु सचिवालय में समिति अध्यक्ष एवं यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर बताया गया कि एक माह तक वीर सावरकर स्वर्ण जयंती पार्क का उद्घाटन व दिसंबर माह तक हमीदा हेड के पास बनने वाले भव्य पार्क का शिलान्यास किया जाएगा।
बैठक में श्री सत्य साईं ग्रामीण जागृति संस्था के नाम जमीन देने बारे, क्लासिक मैनपावर एवं कंस्ट्रक्शन सर्विस एजेंसी अदायगी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कैल के कचरा निस्तारण, हमीदा हैड के पास खाली पड़ी जमीन से गंदगी साफ कर भव्य पार्क बनाने गहन चर्चा की गई। इसके अलावा तेजली सामुदायिक केंद्र का निर्माण करने, दड़वा डेयरी कांप्लेक्स से गोबर उठान व स्वर्ण जयंती पार्क के उद्घाटन को लेकर पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में कमेटी के सदस्य विधायक गीता भुक्कल, विधायक लीला राम, विधायक संजय सिंह, विधायक सोमबीर सांगवान, राम निवास, बिशम्बर सिंह, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने हमीदा हेड के नजदीक निगम की खाली पड़ी जमीन पर जाकर मुआयना किया। जमीन से काफी मात्रा में निगम द्वारा गंदगी के ढेर साफ किए जा चुके थे। एसीएस विकास गुप्ता ने बताया कि नगर निगम द्वारा यहां पर एक बहुत ही अच्छा व भव्य पार्क बनाया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र के लोग यहां पर बैठने व सैर करने की सुविधा मिल सके। इस क्षेत्र के लिए नहर किनारे पर बना यह पार्क काफी सुंदर लगेगा। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस पर शीघ्र कार्य किया जाए। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि उनकी कोशिश है कि दिसंबर के अंत तक इस पार्क का शिलान्यास करवाया जा सकें। ताकि क्षेत्र के लोगों को नहर किनारे सुंदर वातावरण मिल सके।
15 दिन में जमीन होगी आवंटित

कमेटी की बैठक में सत्य साईं जागृति संस्थान को नगर निगम की जमीन आवंटित करने के लिए प्रस्ताव रखा गया। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि आवंटन के लिए जो भी कार्यवाही बनती है उसके सभी दस्तावेज सत्य साईं जागृति संस्थान द्वारा जमा करवा दिए गए है और आगामी कार्यवाही के लिए मुख्यालय को भेजा जाएगा। सम्भव है कि 15 दिनों में सत्य साईं जागृति संस्थान को जमीन आवंटित कर दी जाएगी। वहीं कमेटी की बैठक में क्लासिक मैन पॉवर एजेंसी द्वारा कचरा निस्तारण प्लांट से आरडीएफ का समय पर निस्तारण न करने व नियम अनुसार काम न करने पर ब्लैक लिस्ट किया गया था। एनजीटी द्वारा पर उस पर नौ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। समिति के सामने एजेंसी के संचालक द्वारा उनकी अदायगी करीब 7 करोड़ रुपये के लिए अनुरोध किया है।

तेजली सामुदायिक केंद्र का 50 प्रतिशत काम पूरा
बैठक में तेजली सामुदायिक केंद्र का विषय भी रखा गया। निगम के अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार ने बताया गया कि इस सामुदायिक केंद्र को लेकर कुछ विवाद था। जिसका मेयर मदन चौहान के माध्यम से निपटारा करवा दिया गया है। अब केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है, करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है और आने वाले छह महीने में यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed