{"_id":"eca2250025c180e55c9f88cce449aeac","slug":"will-not-be-forced-to-serve-guurudwaron-acsjeepisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन नहीं लेंगे गुुरुद्वारों की सेवा : एचएसजीपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन नहीं लेंगे गुुरुद्वारों की सेवा : एचएसजीपीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 19 Jul 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसजीपीसी के पूर्व जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह बाजवा ने श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा एचएसजीपीसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा, महासचिव दीदार सिंह नलवी और प्रदेश के वित मंत्री हरमिंद्र सिंह चट्ठा को पंथ के निष्कासित करने की निंदा की है। उन्हाेंने कहा कि श्री अकाल तख्त अपने आदेश पर दोबारा विचार करे, क्योंकि इन्हाेंने गुरु मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया है।
दलजीत सिंह बाजवा शुक्रवार को बिलासपुर में आयोजित एक बैठक में सिख संगत को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के सिखों का जो हक बनता था, सरकार ने वही उन्हें दिया है। उन्हाेंने कहा कि वे जबरदस्ती किसी गुरुद्वारे की सेवा नहीं लेंगे, बल्कि कानून के अनुसार ही कार्य करेंगे।
पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह बलौली ने बताया कि फिलहाल एडहॉक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसके 49 सदस्य होंगे। कुछ समय पश्चात कमेटी के चुनाव होंगे 40 सदस्यों का चुनाव होगा। इसके अलावा नौ सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। इस अवसर पर अलग कमेटी बनने पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर सुखविंद्र सिंह, अवतार सिंह, बलजीत सिंह तारू वाला, कुलवंत सिंह, सर्वजीत सिंह, सतींद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, फतेह सिंह और कुलविंद्र सिंह भी उपस्थित थे।