{"_id":"62d7122e84d82775ea77459d","slug":"wife-dies-husband-injured-in-a-collision-between-two-bikes-yamuna-nagar-news-knl1151397181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन

बिलासपुर रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिलासपुर रोड पर गांव बसातियावाला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव छोली निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी बबली के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार को किसी काम से गया था। जब वह घर लौट रहे थे तो गांव बसातियावाला के नजदीक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी बबली को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।