फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wicked by disease and rain, now paddy soaked in the market

बीमारी व बारिश से पड़ी मार, अब मंडी में भीगी धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Wicked by disease and rain, now paddy soaked in the market
छछरौली। धान में अज्ञात बीमारी की मार झेल रहे किसानों को दो दिन की बारिश से और ज्यादा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। फसल में बीमारी से पहले ही मंडियों में धान आवक कम हो रही है। जहां पहले सीजन में इन दिनों मंडियों में पैर रखने की जगह नहीं होती थी, वहीं अब इस बार मंडियां खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

इक्का-दुक्का आढ़ती के पास ही किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। इससे न तो किसानों को भीड़ की वजह से परेशानी हो रही है और न ही लोडिंग में दिक्कत आ रही है। अनाजमंडी के आढ़ती जगमाल शेरपुर, प्रवीण बटार, प्रवीण अग्रवाल, बंसीलाल ने बताया कि इस बार मंडियों में धान का सीजन धीमा है। बारिश से किसानों के साथ आढ़तियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। छछरौली, प्रतापनगर, खारवन में तेज बारिश से धान भीग गया है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। आढ़ती जगमाल शेरपुर ने बताया कि बारिश से खराब फसल का सरकार उचित मुआवजा दें। उन्होंने बताया कि बीमा कंपनियां भी बारिश से क्षतिग्रस्त धान की फसल का कोई मुआवजा नहीं दे रही है। जिसके चलते किसानों ने अब की बार फसल का बीमा भी नहीं करवाया था। मार्केट कमेटी सचिव परमजीत सिंह नांदल का कहना है कि इस बार छछरौली, खारवन व प्रतापनगर मंडी में छह लाख क्विंटल धान का तोल हो चुका है। अभी 12 लाख क्विंटल धान मंडियों में आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed