{"_id":"64ea5f41dd8176061b0bd0f4","slug":"whole-family-beaten-at-gunpoint-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-4632-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: असलहों के बल पर पूरे परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: असलहों के बल पर पूरे परिवार को पीटा
Sun, 27 Aug 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
उधमगढ़ माजरी में कुछ युवकों ने दुकानदार को रॉड, बिंडों व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए उसके चाचा व मां को भी आरोपियों ने पीटकर घायल किया। आरोपियों के हाथों में पिस्टल व चाकू भी थे। अगले दिन आरोपियों ने घर पर हमला कर दुकानदार के पिता से मारपीट की। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए 20 अन्य पर केस दर्ज किया है।
उधमगढ़ माजरी निवासी बंसीलाल ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही किराना की दुकान है। वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी बाइकों पर शिव राणा, कमल पंडित, विशू पांडे व 15-20 अन्य युवक हाथों में रॉड, बिंडे, पिस्टल, चाकू व डंडे लेकर वहां पहुंचे। शिव राणा ने अपने हाथ में पकड़ी रॉड उसके सिर में मारी। इसके बाद अन्य आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित भी किया। उससे मारपीट की आवाज सुनकर उसकी साथ वाली दुकान में बैठे उसके चाचा व मां बचाने आई। आरोप है कि आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की और जातिसूचक शब्द बोले। आसपास के लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके गले से सोने की चेन छीन ली। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।। अगले दिन आरोपियों ने उसके पिता संजीव कुमार के साथ भी मारपीट की। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी शिव राणा, कमल पंडित, विशू पांडे को नामजद करते हुए 20 अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।