फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Who will be the head of bar elections, decision will be taken today

Yamuna Nagar News: बार चुनाव का कौन होगा प्रधान, आज होगा फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Who will be the head of bar elections, decision will be taken today
जिला बार एसोसिएशन का प्रधान कौन बनेगा, उसकी किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। वहीं 15 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रधान पद के पांचाें उम्मीदवारों ने जीत के लिए पूरी ताकत को झोंक दिया है। वहीं वीरवार को पूरा दिन बार का प्रधान कौन बनेगा चर्चा होती रही। बता दें बार एसोसिएशन के वैसे तो पांच पद हैं, लेकिन प्रधान पद के लिए उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद पर पांच उम्मीदवार एडवोकेट अरुण ढांडा, एडवोकेट एवं पूर्व प्रधान रहे बलविंद्र कुमार सैनी, एडवोकेट दिनेश चौहान, एडवोकेट रविंद्र सिंह सोही व एडवोकेट विक्रांत सिंह चौहान के बीच मुकाबला है। अभी तक प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे पांचों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।
विज्ञापन

वहीं, महासचिव के पद के लिए तीन उम्मीदवार एडवोकेट अभिषेक बांगर, एडवोकेट अरविंद कुमार अंसल व एडवोकेट विशाल गर्ग के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है। जबकि संयुक्त सचिव के पद पर चुनाव मैदान में उतरे दो उम्मीदवारों एडवोकेट सर्वजीत सिंह गुंबर व एडवोकेट सानू शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, उप प्रधान पद पर रविंद्र सिंह संधू व कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार सैनी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 15 दिसंबर को मतदान होना है। जिसमें 1479 मतदाता अपने मत का प्रयोग करके उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज करेंगे। वहीं जिला बार एसोसिएशन को 41 वां प्रधान भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed