फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wherever there is dirt in the drains, get it cleaned immediately

Yamuna Nagar News: नालों में जहां अभी भी गंदगी, तुरंत कराएं साफ

Mon, 16 Jun 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Wherever there is dirt in the drains, get it cleaned immediately
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में बरसाती पानी की निकासी को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने सोमवार को निगम अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नालों का नक्शा व ड्रोन से बनाई नालों की वीडियो देख गंदगी वाले स्थानों की तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए।
वीडियो में नालों में जहां गंदगी, घास फूंस, पौधे व गाद दिखाई दी, उसे तुरंत साफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नालों की सफाई में गंभीरता लाए। नालों में अभी भी जहां गंदगी है, उसे तुरंत साफ कराए। बरसाती पानी की निकासी को लेकर किए जा रहे कार्याें में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

ड्रोन से बनाई वीडियो में सबसे पहले जगाधरी जोन के प्रकाश चौक से गौरी शंकर मंदिर तक, गौरी शंकर मंदिर से सेंट थॉमस स्कूल, एचडीएफसी बैंक, बस स्टैंड जगाधरी, स्ट्रीट वेंडिंग जोन, गायत्री शक्ति पीठ, सेक्टर 17 से होते हुए, श्मशान घाट, निर्माणाधीन ओपन एयर थियेटर, स्वामी विवेकानंद स्कूल वाली पुलिया, जिमखाना क्लब से प्रोफेसर कॉलोनी से होते हुए कैप्शन, मॉडल टाउन, जब्बी वाला गुरुद्वारा, सरोजनी कॉलोनी, टैगोर गार्डन तक नालों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जगाधरी के दूसरे नाले पुलिस चौकी बूड़िया गेट, हनुमान गेट, तेजली गेट, मैट्रो गेट, ढोल वाली पुलिया, मोहन नगर से बड़े नाले तक का सफाई का जायजा लिया। इसके बाद ड्रोन से बनाई वीडियो में यमुनानगर जोन के लाजपत नगर, विजय नगर कॉलोनी से होते हुए विश्वकर्मा चौक तक, कैंप, पुराना हमीदा, जोडियो, स्टार्च मिल, शुगर मिल गन्ना यार्ड से डिच ड्रेन व अन्य स्थानों का जायजा लिया।

वीडियो के माध्यम से नालों में जहां जहां गंदगी नजर आए, निगम आयुक्त पिलानी ने अधिकारियों को वहां का जायजा लेकर तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून से सभी नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाए। जिससे बारिश में शहर के लोगों को जलभराव की समस्या का सामान न करना पड़े। इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed