फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When the police stopped the vehicle, the contractor refused to work

Yamuna Nagar News: पुलिस ने रोकी गाड़ी तो ठेकेदार ने काम से किया मना

Fri, 15 Nov 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 15 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
When the police stopped the vehicle, the contractor refused to work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपालमोचन (यमुनानगर)। कपालमोचन मेला में इस बार भी पुलिस की दबंगई मेला प्रशासन पर भारी पड़ती दिखी। वीरवार को बिलासपुर रोड पर उधम सिंह चौक पर लगाए गए पुलिस नाका पर मेला में टेंट व कर्मचारियों के लिए भोजन का ठेका लेने वाले ठेकेदार की गाड़ी को रोक दिया गया। इससे गुस्साए मेला के ठेकेदार ने काम करने से मना कर दिया।
उन्होंने अपने वॉकी-टॉकी भी प्रशासनिक खंड में एसडीएम की मेज पर फेंक दिए। इसके एसडीएम ने डीएसपी रमेश गुलिया व थाना बिलासपुर एसएचओ राय सिंह को मौके पर बुलाया। दोनों पक्षों की काफी देर तक बातचीत होती रही। इस पर पुलिस ने दोबारा ऐसी घटना न होने की बात की। कांट्रेक्टर की गाड़ी बिलासपुर से कुछ सामान लेने के लिए गई थी। जब गाड़ी लौट रही थी तो कपालमोचन मेला में उधम सिंह चौक पर लगाए गए नाके पर पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन

गाड़ी के ड्राइवर ने पुलिस को मेला प्रशासक द्वारा जारी किया गया पास भी दिखाया, लेकिन पुलिस ने उसे मानने से इंकार कर दिया। इस पर कांट्रेक्टर मौके पर पहुंचे। कांट्रेक्टर का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने गाड़ी के चालक को डंडा मारा। जिससे डर कर ड्राइवर गाड़ी को वहीं छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में कांट्रेक्टर ने कहा कि पुलिस द्वारा रोज-रोज रोके जाने से वह परेशान हो गया है। उन्होंने अपने वॉकी-टॉकी वहीं फेंक दिए। इस पर एसडीएम ने डीएसपी व एसएचओ को मौके पर बुलाया। एसडीएम ने मेला पास लगी गाड़ियों को नहीं रोकने को कहा। काफी देर तक दोनों पक्षों में इसी तरह कहासुनी होती रही। आखिर में यह तय हुआ कि किसी भी कांट्रेक्टर की गाड़ी को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed