फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   wheels of trains held up due to fault in ohe

ओएचई में फॉल्ट आने से थमे ट्रेनों के पहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
wheels of trains held up due to fault in ohe
सुबह यमुुनानगर जगाधरी-कलानौर रेलवे स्टेशन के बीच ओएचई फॉल्ट आने से रेलगाड़ियों के पहिए थम गए। लाइन खराब होने से सहारनपुर-अंबाला रूट की आधा दर्जन ट्रेनें रद्द करने पड़ी। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लाइन की मरम्मत की गई। जिसके बाद मार्ग बहाल हुआ। इस दौरान अंबाला से टॉवर वेगन मंगवाकर लाइन दुरुस्त की गई। सुबह साढ़े 10 बजे के बाद रेल यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

कलानौर-यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेनों को सप्लाई देने वाली ओएचई में खराबी आ गई। जिस कारण ट्रेनों के पहिए थम गए। सुबह करीब तीन बजे यह खराबी आई। इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लेकर रिपोर्ट आला अधिकारियों को दी। यहां से फॉल्ट ठीक नहीं हो पाया। जिसके बाद अंबाला से टॉवर वेगन मंगवाई गई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर की टीम ने सात घंटे की मशक्कत के बाद खराबी दूर की। इस दौरान सहारनपुर से अंबाला रूट से गुजरने वाली गाड़ियों को अंबाला, सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। जब आधा दर्जन गाड़ियां रद्द कर दी गई। अलसुबह यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दस बजे के बाद खराबी ठीक हो पाई। जिसके बाद साढ़े दस बजे रेल यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन

यह गाड़ियां की गई रद्द
फॉल्ट के कारण सहारनपुर से अंबाला जाने वाली 04921 पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई। वहीं सहारनपुर से अंबाला जाने वाली 64501 पैसेंजर भी कैंसिल रही। इसके अलावा 64511 सहारनपुर नंगलडैम सवारी गाड़ी, 64562 अंबाला दिल्ली पैसेंजर, अंबाला सहारनपुर 64502 पैसेंजर भी कैंसिल कर दी गई। वहीं अंबाला से दिल्ली जाने वाली 14522 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर स्टेशन के पास ओएचई में सुबह तीन खराबी आ गई थी। जिसके बाद अंबाला-सहारनपुर की कुछ गाड़ियां रद्द की गई थी। सुबह साढ़े 10 बजे खराबी ठीक कर दी गई थी। साढ़े 10 बजे रेल यातायात बहाल कर दिया गया।
एसके जोशी, स्टेशन अधीक्षक, यमुुनानगर-जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed