फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wheat

Yamuna Nagar News: फड़ से शेड तक गेहूं की बोरियां

Sun, 19 Apr 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wheat
जगाधरी अनाज मंडी में उठान न होने से अटी मंडी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। जिले की मंडियों में हर दिन गेहूं की आवक बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ खरीद में भी तेजी आई है। वहीं उठान धीमा होने से मंडियां गेहूं की बोरियों से अटी पड़ी हैं। हालात ऐसे हैं कि फड़ से शेड तक गेहूं के कट्टे पड़े हैं। किसानों को गेहूं सुखाने की जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है।
जिले के 13 मंडियों में कुल 185752.57 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसके साथ खरीद एजेंसियों की ओर से कुल 161406 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी है। जिले की मंडियों में 50 हजार से ज्यादा कट्टे पड़े हैं। इसे लेकर किसानों में काफी रोष है। अब तक जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 44652.4 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। हैफेड ने 89570 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी है। इसी तरह हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन 27183 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन

इस दौरान व्यासपुर मंडी में 20730 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है। छछरौली अनाज मंडी में 17282 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है। इसके अलावा गुमथला राव में कुल 3328 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। वहीं, शहर की जगाधरी अनाज मंडी में 26731 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है। जठलाना अनाज मंडी में 2150 मीट्रिक टन, खारवन में 2512 मीट्रिक टन, प्रतापनगर में 12914 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर में 31862 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर मंडी में 20993 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 6543 मीट्रिक टन, रसूलपुर में कुल 5563 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। वहीं, साढौरा में कुल 10629 मीट्रिक टन और सबसे कम यमुनानगर अनाज मंडी में कुल 167 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इस दौरान डीसी प्रीति ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, बिजली व्यवस्था इत्यादि का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसानों को अपनी गेहूं की उपज को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं।

जगाधरी अनाज मंडी में उठान न होने से अटी मंडी। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में उठान न होने से अटी मंडी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed