Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wheat payment stuck due to delay in lifting

Yamuna Nagar News: उठान में देरी से अटका गेहूं भुगतान

Fri, 17 Apr 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Wheat payment stuck due to delay in lifting
जगाधरी अनाज मंडी का दौरा कर जानकारी देते भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना। स्वयं - फोटो : Archive
यमुनानगर। जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं के उठान में हो रही देरी के चलते किसानों को भुगतान नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने जिला महासचिव विक्रांत सिसौली, पप्पल, नवाब सिंह, ईश्वर सिंह, जगबीर रूला खेड़ी और मोंटी के साथ मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। संजू गुंदियाना ने कहा कि गेहूं की खरीद शुरू हुए करीब 16 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसानों के खातों में भुगतान आना शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नियम बना रखा है कि जब तक मंडी से गेहूं उठकर सरकारी गोदामों तक नहीं पहुंचती, तब तक किसानों को भुगतान नहीं किया जाता। जबकि दूसरी ओर सरकार 48 से 72 घंटे के भीतर भुगतान करने का दावा करती है, जो पूरी तरह से विफल होता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि मंडियों में गेहूं का ढेर लग चुका है और अब नई फसल उतारने के लिए जगह भी नहीं बची है। उठान नीति के कारण ठेकेदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में गेहूं का उठान धीमी गति से कर रहे हैं, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी का दौरा कर जानकारी देते भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना। स्वयं

जगाधरी अनाज मंडी का दौरा कर जानकारी देते भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना। स्वयं- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed