{"_id":"67f17d2df8d82db5480316f7","slug":"wheat-harvesting-begins-purchase-from-tomorrow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-135681-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गेहूं की कटाई शुरू, कल से खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गेहूं की कटाई शुरू, कल से खरीद
Sun, 06 Apr 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पांच दिन बाद भी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इसकी वजह खेतों में गेहूं का पूरी तरह से नहीं पकना है। कहीं-कहीं गेहूं पक कर तैयार हो चुकी है, इसलिए किसानों ने फसल की कटाई शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि सोमवार से मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो सकती है।
जिले में केवल छछरौली, साढौरा व रसूलपुर अनाज मंडियों में ही दो से तीन ट्राली गेहूं पहुंचा है, लेकिन अभी तक उसकी भी खरीद नहीं हो सकी। गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा बताई जा रही है। गेहूं को अनाज मंडी के फड़ पर सुखाया जा रहा है। जिले की 13 अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद होनी है।
जिले में करीब 90 हजार हेक्टेयर में इस बार गेहूं की फसल लहलहा रही है। इस बार गेहूं का रकबा गत वर्ष से ज्यादा है। ऐसे में इस बार गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन कई दिनों से मंडियों में खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी होने की बात कर रहा है। दावा यहां तक किया जा रहा है कि किसानों को मंडियों में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। खरीद की तैयारियां कितनी पूरी हैं इसका पता मंडियों में गेहूं आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
मंडियों में इन दिनों साफ सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। सड़कों पर जो गड्ढे थे उनकी भी मरम्मत मार्केट कमेटी की तरफ से करवा दी गई है। वहीं जो लाइटें खराब थी वो भी दुरुस्त कर दी गई हैं। ताकि रात के समय भी मंडियों में आने वाले गेहूं की निगरानी की जा सके।